ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी

0- आयुष्मान कार्ड बना स्वास्थ्य का सहारा, निःशुल्क किडनी उपचार से मिली नई उम्मीद
0- शासकीय योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाएं हुई आसान
बिलासपुर. गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सहारा बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम लगरा निवासी सुश्री प्रशंसा सिंह के लिए भी आयुष्मान कार्ड उनके उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बना है।
  सुश्री प्रशंसा सिंह किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की आवश्यकता है। किडनी की बीमारी के इलाज में लगातार होने वाले चिकित्सा खर्च के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही थीं। बीमारी के उपचार के साथ-साथ इलाज के खर्च की चिंता भी परिवार के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना उनके लिए राहत लेकर आई। योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार उन्हें अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में किडनी संबंधी बीमारी का आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार निःशुल्क प्राप्त हो रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें इलाज के लिए होने वाले आर्थिक व्यय से राहत मिली है।
  सुश्री प्रशंसा सिंह बताती हैं कि किडनी की बीमारी के कारण उन्हें नियमित उपचार की आवश्यकता रहती है। पहले इलाज के खर्च को लेकर परिवार को काफी चिंता रहती थी, लेकिन आयुष्मान योजना के माध्यम से अपोलो अस्पताल में निःशुल्क उपचार मिलने से यह चिंता काफी कम हुई है। वर्तमान में उनका उपचार निरंतर जारी है और स्वास्थ्य में भी सुधार है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने उनके लिए उपचार को सुलभ और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english