कांकेर :सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन कोर्स के लिए 1 अक्टूबर को होगी काउंसलिंग
-मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
रायपुर / कांकेर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर द्वारा सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन कोर्स के तहत कुल निर्धारित 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण में प्रवेश पाने के लिए 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिले के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक युवा इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। चयनित युवाओं को पाठ्यक्रम के दौरान पूरी तरह निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सोलर पैनल इंस्टालेशन से जुड़े सभी आवश्यक तकनीकी गुर सिखाए जाएंगे, जिससे वे इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में रोजगार या स्वरोजगार पा सकें।
काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति (Photocopy) लाना अनिवार्य है- शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।











.jpeg)


Leave A Comment