ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को जिलेभर में वृहद रक्तदान शिविर

0- अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की अपील
महासमुंद. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर 2026 को महासमुंद जिले में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के पांचों विकासखंड तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मेडिकल कॉलेज महासमुंद में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सभी विकासखंडों में रक्तदान शिविर की तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस पुनीत अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक अपील की जा रही है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने बताया कि इच्छुक रक्तदाता रक्तदान शिविर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विकासखंडवार संपर्क नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। इनमें सरायपाली अंतर्गत मोबाइल नम्बर 97533-83880, तुमगांव अंतर्गत मोबाइल नम्बर 99269-89433, पिथौरा अंतर्गत मोबाइल नम्बर 78058-95789, बागबाहरा अंतर्गत मोबाइल नम्बर 93019-47375 एवं बसना अंतर्गत मोबाइल नम्बर 72473-56234 पर सम्पर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english