ब्रेकिंग न्यूज़

मेरे सपनों का भारत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहे मुख्य अतिथि

-सेवा संकल्प अभियान: सेवा और सपना के 25 वर्ष' के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
-38 संकुलों से 200 से अधिक चित्रों की भव्य प्रदर्शनी; चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक करेंगे महासमुंद का प्रतिनिधित्व
 महासमुंद / 'सेवा संकल्प अभियान सेवा और सपना के 25 वर्ष' के अंतर्गत स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महासमुंद के सभागार में विकासखंड स्तरीय "मेरे सपनों का भारत" राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह गरिमामयी पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बच्चों की कल्पना और विचारों में ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक तस्वीर दिखाई देती है। कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थी देश के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, सेवा संकल्प अभियान संयोजक श्री राहुल चन्द्राकर, श्री संदीप दीवान, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, सहायक संचालक श्री नंदकिशोर सिन्हा, एपीसी श्री धन्वन्तरि सिन्हा, श्री अजय भोई, श्री संदीप घोष, श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रूपसिंह दीवान, श्री आनंद साहू, पार्षद श्री मनीष शर्मा, श्री नानू भाई एवं विद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या चंद्राकर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
 प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड के सभी 38 संकुलों से चयनित 200 से भी अधिक मनमोहक व विचारोत्तेजक चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नन्हें वक्ताओं ने "मेरे सपनों का भारत" विषय पर मुखर होकर अपने प्रगतिशील विचार रखे। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर से जोन और फिर जोन से विकासखंड स्तर पर हुआ है। विकासखंड स्तर पर विजेता रहे प्रतिभाशाली प्रतिभागी अब आगे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल सिंह बंजारा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वय श्रीमती तारिका कुंजाम व श्रीमती हीना ढालेंन, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, प्राचार्य डॉ संध्या चंद्राकर सहित सभी कार्यक्रम प्रभारी चित्रकला श्री आशीष साहू, श्रीमती भारती सोनी, भाषण प्राथमिक श्री डोंगर सिंह टंडन, श्रीमती सरिता लहरें, उच्च प्राथमिक स्तर श्री सुरेश पटेल, श्री हेमलाल टोंडेकर, हाई एवं हायर सेकेंडरी श्री नीरज साहू, संचालन श्रीमती खेमिन साहू, श्री अनिल ढीढी, श्री सुरेंद्र चंद्राकर, श्री पवन साहू, श्री मनोज साहू, श्री ईश्वर लाल कमार , श्री कमल किशोर कुर्रे, श्री राजू देवांगन, श्री देवा पटेल , श्री डोंगर सिंह टंडन, श्री बेदराम गिलगरे, श्री मानिक राम साहू, श्री सतीश तिवारी , श्री गोविंद ध्रुव, श्री महेंद्र ध्रुव, श्री टाकेश्वर साहू, मूल्यांकन दल एवं विकासखंड के सभी 38 संकुलों के संकुल समन्वयकों  का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english