ब्रेकिंग न्यूज़

  सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की मजबूत आजीविका का बना आधार

-शासकीय योजना से मिला अवसर, मेहनत से किशोरचंद्र भोय ने संवारी अपनी राह

 रायपुर। महापल्ली निवासी किशोरचंद्र भोय को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से मिला ऋण अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर लेकर आया। विभागीय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए का ऋण लेकर किराना व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने दुकान घर से संचालित की, बाद में कारोबार बढ़ने के साथ किराना स्टोर महापल्ली के आश्रम रोड स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित कर रहा है।किशोरचंद्र ने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी कीं। किराना दुकान से होने वाली आय से उन्होंने अपने दो पुत्रियों और एक पुत्र की पढ़ाई-लिखाई कराई। कारोबार के विस्तार के साथ सामान लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहन खरीदी। इसी कारोबार की आय से परिवार के लिए पक्का मकान भी बनाया। किशोरचंद्र भोय बताते हैं कि योजना के तहत मिला ऋण उनके लिए अपना काम शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने इस अवसर को मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। आज किराना व्यवसाय उनकी आजीविका का मुख्य आधार है और परिवार की जरूरतें इसी से पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “योजना से मिले सहयोग से अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। मेहनत करते हुए आज वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी कर पा रहा है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english