ब्रेकिंग न्यूज़

 07 अक्टूबर को नगर में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन

0- केबिनेट मंत्री श्री यादव ने ली समीक्षा बैठक
0- जिला प्रशासन और आम नागरिकों के समन्वय से हो बेहतर कार्यक्रम- मंत्री श्री यादव
0- कार्यक्रम को प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधित
0- जेआरडी स्कूल मैदान, सुराना कॉलेज, समृद्धि बाजार परिसर एवं गोड़वाना भवन परिसर में होगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था
0- बैडमिंटन कोर्ट में बनेगी भव्य रंगोली
दुर्ग. जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत@2047 का सामुहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचा कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में आगामी 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज अधिकारियों एवं आम नागरिकों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्री विनोद अरोरा तथा कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं यात्रा आयोजन से सम्बंधित नोडल विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए। 
मंत्री श्री यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा को सभी के सहयोग से सफल बनाना है। बैठक में लिए निर्णय अनुसार 07 अक्टूबर को प्रशासनिक अधिकारी, आम नागरिक एवं स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा पूर्वान्ह 09 बजे तक नगर के पटेल चौक में एकत्र होंगे। यहां पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण पश्चात् सेवा ज्योति वाहन के साथ सभी पटेल चौक से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, आदर्श कन्या विद्यालय मार्ग से मेनोनाईट चर्च मार्ग से होते हुए 10 बजे तक रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां पर मानव श्रृंखला बनाकर रंगोली बनाई जाएगी। बनाई गई रंगोली की फोटो-विडियोग्राफी पश्चात् सभी मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बैडमिंटन कोर्ट में विकसित भारत आधारित 60x60 आकार की भव्य एवं आर्कषक रंगो से रंगोली बनाई जाएगी। उक्त रंगोली अवलोकन हेतु 07 अक्टूबर से आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन तथा कार्यक्रम के संबंध में प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था जेआरडी स्कूल मैदान, सुराना कॉलेज, समृद्धि बाजार परिसर एवं गोड़वाना भवन परिसर र्निधारित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लाभान्वित हितग्राहियों की बयानी एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english