ब्रेकिंग न्यूज़

 हेल्थ चेकअप कैंप: बच्चों में मिले खून की कमी के लक्षण

0- महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल में पीटीएम में बच्चों के साथ पहुंचे परिजनों को भी मिले हेल्थ टिप्स
रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में लगाए गए मेगा हेल्थ कैंप में बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) के लक्षण पाए गए। साथ ही कई बच्चों में डेंटल हाइजीन की कमी और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग की आदत भी देखने को मिली। इस आशय के जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉ. कविता मेघानी ने दी। उन्‍होंने बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, आयरनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने, दांतों की नियमित सफाई रखने व मोबाइल फोन के उपयोग को सीमित करने के बारे में जागरूक किया।
महाराष्ट्र मंडल के स्‍कूल में शनिवार, तीन अक्‍टूबर को पेरेंट्स- टीचर्स मिटिंग के बाद बच्‍चों के लिए मेगा हेल्‍थ कैंप लगाया गया। इस अवसर पर अपने बच्चों के साथ पहुंचे परिजनों को पीडियाट्रिशियन डॉ. कविता मेघानी ने खानपान से जुड़ी कई महत्‍वपूर्ण जानकारी दीं। बताते चलें कि इस हेल्थ कैंप का आयोजन मुंबई, महाराष्ट्र की एक प्रमुख भारतीय दवा कंपनी सेंटॉर फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया। 
हेल्‍थ चेकअप कैंप में डॉ. मेघानी ने बड़ी बच्चियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व सावधानियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें नियमित रूप से सैनिटरी पैड बदलने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने और किसी भी असामान्य समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी। हेल्थ कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ- साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि हेल्‍थ कैंप में बच्चों के साथ उनके माता- पिता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। हेल्थ कैंप में सेंटॉर फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर अभिलाष अग्निहोत्री,  एरिया मैनेजर रोहित चौरसिया का सहयोग रहा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार, शिक्षक स्‍टाफ सहित बच्‍चों के अभिभावक भी साथ रहे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english