ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वंदन योजना की राशि से निकेश्वरी ने खरीदी सिलाई मशीन, आत्मनिर्भरता के साथ मिला आय का जरिया

-नियमित आर्थिक सहायता से बचत कर शुरू किया सिलाई का काम, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
 रायपुर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव सामने आ रहे हैं। इसी तारतम्य में निकेश्वरी चंद्राकर की कहानी आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों की प्रेरक मिसाल है। महतारी वंदन योजना के तहत निकेश्वरी चंद्राकर को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने योजना से मिलने वाली राशि का समझदारी से उपयोग करते हुए नियमित बचत की। इसी बचत से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और अब सिलाई के कार्य को अपनी आजीविका से जोड़कर आगे बढ़ रही हैं।
निकेश्वरी के लिए सिलाई मशीन खरीदना आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। घर से ही सिलाई का कार्य शुरू कर वे अपनी आय का साधन विकसित कर रही हैं। योजना से मिलने वाली नियमित सहायता राशि ने उन्हें अपनी आवश्यकता के अनुसार बचत करने और अपने हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने का अवसर दिया है। निकेश्वरी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। इस राशि को बचाकर उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी, जिससे अब वे स्वयं काम कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में शनैः-शनैः आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। निकेश्वरी की यह पहल योजनाओं से मिलने वाली सहायता का सदुपयोग कर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ज्वलंत मिसाल है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english