फिल्म निर्माण की बारीकियां जानने जर्मनी गए तथागत
-भारतीय सिनेमा एवं टेलीविजन संस्थान पुणे भारत सरकार की ओर से तथागत यादव का चयन
भिलाई। लोक नगर उमरपोटी भिलाई निवासी तथागत यादव फिल्म एकेडमी जर्मनी के आमंत्रण पर बॉडेन लुडविंग्सबर्ग जर्मनी के लिए रवाना हुए। वे वहां आगामी 2 नवंबर तक रहकर जर्मन फिल्मों की निर्माण प्रक्रिया के साथ साझेदारी कर संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। इसी संदर्भ में भारतीय सिनेमा एवं टेलीविजन संस्थान पुणे में अध्ययनरत तथागत यादव का चयन हुआ है। वे संस्कृति-संस्था 'लोकमंजरी' के संयोजक पुन्नू यादव तथा लोक नृत्यांगना रामेश्वरी के पुत्र हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व वे 'अननेम्ड' एवं 'मंजू की शर्ट' सहित अन्य लघु फिल्म बना चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अंचल के साहित्यकार-कलाकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।







.jpeg)


.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment