ब्रेकिंग न्यूज़

अभिनेत्री नुसरत भरूचा सर्जरी के बाद घर लौटीं

मुंबई. अभिनेत्री नुसरत भरूचा रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी के बाद घर लौट आई हैं। उनके प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इंडोनेशिया के बाली में एक दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "एक दुर्घटना के कारण कठिन और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी हुई। हमें यह साझा करते हुए राहत मिल रही है कि सर्जरी सफल रही और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।" प्रवक्ता ने कहा, "नुसरत अपने घर वापस आ गई हैं, जहां वह आराम कर रहीं हैं। पूरी तरह से ठीक होने में उन्हें कुछ समय लगेगा लेकिन वह सकारात्मक हैं। वह अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने तथा अपनी ताकत वापस पाने पर ध्यान दे रही हैं। हम इस कठिन समय में उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं।" अभिनेत्री इस महीने की शुरुआत में दुर्घटना का शिकार हो गई थीं और उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english