ब्रेकिंग न्यूज़

 नाखूनों से जिद्दी मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए लगाएं ये होममेड क्रीम

मेहंदी हाथों में रची हो और रंग गहरा हो जाए तो काफी अच्छा लगता है। मेहंदी हर तीज-त्योहार का हिस्सा बनती है और डिजाइन के साथ उंगलियों के टिप पर लोग भरते हैं। कई बार टिप पर भरने के साथ नाखूनों पर भी मेहंदी लग जाती है, जिससे नेल्स पीलेपन का शिकार हो जाते हैं। मेहंदी हाथ से छूट जाती है लेकिन नाखूनों से जल्दी साफ नहीं होती। वैसे तो आप नेल पॉलिश लगाकर भी पीलापन छिपा सकती हैं लेकिन जो लोग नेल पेंट नहीं लगाते हैं, उन्हें पीले नेल्स बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में हम आपको नाखूनों से मेहंदी का पीला रंग छुड़ाने का सिंपल तरीका बताने जा रहे हैं। आपको इस तरीके को अपनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और कम सामान और समय में आप नाखूनों को साफ कर सकेंगी।
ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर का तरीका
ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर दीप्ति लखवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर नाखूनों से मेहंदी साफ करने का तरीका बताया है। उन्होंने वीडियो में पूरा तरीका करते हुए दिखाया है और उनके नाखूनों पर इसका साफ असर दिख रहा है। अगर आप भी अपने पीले दिख रहे नाखूनों से परेशान हो चुकी हैं, तो घर पर फटाफट एक क्रीम बना लीजिए।
कैसे करें साफ
नाखून को साफ करने के लिए आपको कुल 4 स्टेप्स फॉलो करने होंगे और ये नुस्खा आपको करीब 3-4 दिन तक रोजाना करना होगा। तभी आपके नाखून साफ और सुंदर दिखेंगे। चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप तरीका बताते हैं।
    सबसे पहले आपको एक बाउल में पानी लेना है और उसमें 2 चम्मच नमक घोल देना है। अब अपने नाखूनों को नमक वाले पानी में करीब 15 मिनट तक डुबोकर रखें। ऐसा करने से नाखूनों की गंदगी और रंग फूल जाएंगे। नमक में क्लीनिंग एजेंट्स होते हैं।
    फिर आपको कोलगेट टूथपेस्ट लेना है और उसे किसी सॉफ्ट ब्रश में लगाकर नाखूनों पर रगड़ें। हल्के हाथों से रगड़ें और ज्यादा पेस्ट न लगाएं। ऐसा करने से किनारों पर जमा रंग निकलेगा और नाखून साफ होंगे।
    तीसरा स्टेप है कि आपको बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और आधा नींबू का रस चाहिए होगा। दोनों को मिक्स करके क्रीम तैयार करें। ज्यादा नींबू न लें, वरना क्रीम गीली लगेगी। आपकी क्रीम तैयार हो जाए, तब इसे नाखूनों पर चिपका लें और सूखने दें। सूखने पर ये लेयर की तरह दिखेगा और तब आपको किसी रफ तौलिए को गीला करके उसे छुड़ाना है। उसे गीले तौलिए से नाखूनों को अच्छे से पोछ लें।
    फिर आपको नाखूनों पर नारियल तेल या कोई क्रीम लगाकर उन्हें मॉइश्चराइज करना है। ये स्टेप्स आपको 3-4 दिन लगातार करने होंगे और आपका मेहंदी का जिद्दी रंग बिल्कुल साफ हो जाएगा, साथ ही नाखूनों में जमा मैल, गंदगी भी निकल जाएगी।
-- 
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english