बालोद जिले में अब तक 01 लाख 31 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीद
बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 195 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 36 हजार 940 किसानों द्वारा कुल 01 लाख 31 हजार 793 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 289 करोड़ 44 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 41 हजार 437 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 31 हजार 494 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख हजार 299 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3922 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 15 हजार 832 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।












.jpeg)

Leave A Comment