बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 02 लाख 37 हजार 759 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
बालोद..बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 195 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 60 हजार 852 किसानों द्वारा कुल 02 लाख 37 हजार 759 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 521 करोड़ 41 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 01 लाख 94 हजार 746 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 01 लाख 30 हजार 316 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 07 हजार 443 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4125 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 17 हजार 136 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

.jpeg)










.jpeg)

Leave A Comment