छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान अब किरण सिंह देव के हाथों में, बनाए गए अध्यक्ष
रायपुर। जगदलपुर विधायक किरण देव को भाजपा हाईकमान ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की कमान सौंपी है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधायक किरण सिंह देव को भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 61 वर्षीय किरण सिंह देव भाजपा संगठन में अब तक कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। .
अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण साव ने किरण सिंह देव को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा- "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नवनिर्वाचित विधायक किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उनको बहुत बधाई देता हूं...हम किरण देव जी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वे अनुभवी नेता हैं...उनके नेतृत्व में आने वाले लोकसभा के चुनाव में पार्टी 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतेगी.। "
राजनीतिक सफर
किरण सिंह देव ने भाजपा संगठन में अपना राजनीतिक सफर 1998 में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो (बस्तर) के रूप में शुरू किया । . उसके बाद उन्होंने बस्तर भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। फिर प्रदेश मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश महामंत्री जैसे दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया। किरण सिंह देव बिलासपुर संभाग प्रभारी भी रहे हैं । 2009 में वेे नगर पलिक निगम जगदलपुर के महापौर बने। 2003 में भाजपा ने उन्हें जगदलपुर से विधानसभा टिकट दी और वे विजयी रहे।





.jpg)
.jpg)





.jpeg)

Leave A Comment