बालोद जिले में खड़ी ट्रक से टकराई बस, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
बालोद। जिले में आज हुए एक सडक़ हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रा ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर जगदलपुर से बैलाडीला ओर निकली थी। इसी दौरान सुुबह करीब 10 बजे बालोद - पुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे क्रमांक 30 के मरकाटोला घाट पर बस वहां खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। खबर है कि गुरुवार को एक हादसे के बाद से ट्रक सडक़ पर ही खड़ी थी और उसे हटाया नहीं गया था। इस कारण से यह हादसा हुआ। टक्कर में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में गहरा शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

.jpg)










.jpeg)

Leave A Comment