बालोद जिले में अब तक 07 लाख 09 हजार 503 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 161 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 40 हजार 548 किसानों द्वारा कुल 07 लाख 09 हजार 503 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1553 करोड़ 31 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 05 लाख 72 हजार 339 मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 04 लाख 75 हजार 794 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 33 हजार 708 मीट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 9815 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 22 हजार 500 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

.jpg)


.jpg)



.jpg)





Leave A Comment