छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
रायपुर। विश्व विख्यात संगीत सम्राट रायगढ़ नरेश स्वर्गीय चक्रधर सिंह के प्रपौत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।
देवेंद्र प्रताप सिंह 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री , 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके पश्चात 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष व 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं।
वे वर्तमान में रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य हैं। इसके अलावा वे जनजाति गौरव समाज के बिलासपुर समाज के अध्यक्ष , रेल मंत्रालय में वह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने राजकुमार कॉलेज रायपुर एवं सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली व दिल्ली विश्व विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। वर्तमान में वह रुडक़ेला लैलूंगा में निवासरत हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। वे रायगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह की आयोजन समिति के सदस्य भी हैं।










Leave A Comment