खाली पेट आंवला जूस पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं,....
आंवला का सेवन कई वर्षों से किया जा रहा है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बालों और स्किन के अलावा, पाचन क्रिया के लिए भी आंवला फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। शरीर के मोटापे को कम करने और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। वैसे को आंवला जूस पीना भी फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। खाली पेट आंवला का जूस अधिक पीने से आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है। खाली पेट आंवला जूस पीने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?
पाचन संबंधी समस्याएं होना
आंवला का जूस प्राकृतिक रूप से एसिडिक नेचर का होता है। खाली पेट आंवला जूस अधिक मात्रा में पीने से पाचन तंत्र खराब होने की समस्या हो सकती है, जो पेट दर्द, ऐंठन, और डायरिया की समस्या को बढ़ा सकती है। इससे एसिडिटी की समस्या भी होने लगती है।
पेट में जलन होना
आंवले का जूस खाली पेट पीने से लोगों को पेट में जलन की समस्या हो सकती है। लगातार कई दिनों तक अधिक मात्रा में आंवला का जूस पीने से पेट संवेदनशील हो सकता है। दरअसल, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या वाले लोगों को आंवला का जूस सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए।
शुगर लेवल प्रभावित होना
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम होता है उनको आयुर्वेदाचार्य की सलाह के बाद ही आंवला का जूस पीना चाहिए। दरअसल, आंवला का जूस ब्लड शुगर को तेजी से कम कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले ही लो होता है उनको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
डिहाइड्रेशन की संभावना
आंवला जूस पीन से व्यक्ति को बार-बार यूरिन आ सकती है। आंवला में ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो बॉडी को तेजी से डिटॉक्स करते हैं। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। लेकिन, इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इसके वजह से थकान बढ़ सकती है।
आंवला जूस के फायदे अपनी जगह हैं, लेकिन इसका खाली पेट सेवन करना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। यदि आपको इसके सेवन से कोई समस्या महसूस होती है, तो इसे पीना बंद करें। साथ ही, इसका सेवन अपनी इच्छा से न करें, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
Leave A Comment