ब्रेकिंग न्यूज़

 गले और छाती में जमे बलगम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक नुस्खे

 आजकल के समय में सर्दी के मौसमी केहर के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों को बीमार बनाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। ऐसे में कई लोग छाती और गले में बलगम जमने की समस्या का सामना कर रहे हैं। आमतौर पर बलगम की समस्या से बचने के लिए लोग अंग्रेजी दवाइयों और कफ सिरप का सेवन करते हैं। हालांकि, इससे बलगम की समस्या का हल नहीं होता है। अगर आप भी छाती और गले में जमे बलगम के कारण परेशान हैं, तो कुछ आसान और असरदार नुस्खे  अपना सकते हैं।
 सरसों के तेल की मालिश
गले और छाती में जमे बलगम से बचने के लिए आप सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में नमक डालना है। अब इस तेल को गर्म करें और अपनी छाती पर मालिश करें। यह नुस्खा वयस्कों, बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिए कारगर साबित होगा।
 शहद और त्रिकटु चूर्ण
आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों को मिलाकर चूर्ण बनाया जाता है। इन्हीं में से एक त्रिकटु चूर्ण होता है। इसे काली मिर्च, पिप्पली और सौंठ को मिलाकर बनाया जाता है। ऐसे में आप शहद के साथ त्रिकटु चूर्ण को मिलाकर खाना खाने के बाद खा सकते हैं। इससे बलगम की समस्या से बचा जा सकता है।
 सितोपलादि चूर्ण
बलगम की समस्या से बचने के लिए आप शहद के साथ सितोपलादि चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम सेवन कर सकते हैं। त्रिकटु चूर्ण की ही तरह सितोपलादि चूर्ण भी होता है। इसे बनाने के लिए मिश्री को काटकर उसका पाउडर बनाया जाता है। इसके बाद पिपली और वंशलोचन को पीसकर पाउडर बना लेते हैं। आपका सितोपलादि चूर्ण तैयार है। शहद और सितोपलादि का कॉम्बिनेशन बलगम की समस्या के लिए फायदेमंद होता है।  
 अगर आप लंबे समय से गले और छाती में जमे बलगम की स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आप ऊपर बताए इन नुस्खों से बलगम की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही, आपको सर्दी और प्रदूषण दोनों से खुद को बचाना चाहिए। ऐसे में आप मास्क लगा सकते हैं। इससे दूषित हवा शरीर के अंदर नहीं जाएगी। साथ ही, चेहरे के आसपास गर्मी भी बनी रहेगी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english