अमरूद या आंवला, किसमें पाया जाता है ज्यादा विटामिन सी
हमारे लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने, त्वचा को बेदाग बनाने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन जब बात विटामिन सी युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने की आती है, तो लोग अक्सर कंफ्यून वाली स्थिति में रहते हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि आंवला में ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। वहीं, कुछ लोग विटामिन सी की पूर्ति के लिए अमरूद को सही विकल्प मानते हैं।आमतौर पर अमरूद और आंवला, दोनों ही विटामिन-C के अच्छे सोर्स माने जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है?
अमरूद में विटामिन-सी की मात्रा
अमरूद को सर्दियों का सुपर फ्रूट कहा जाता है। अमरूद में विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बाजार में मिलने वाले 100 ग्राम अमरूद में लगभग 250- 300 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। यह हमारे शरीर की रोजाना की जरूरत का दोगुना है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, सर्दियों में आने वाले इस फल का रोजाना सिर्फ 1 टुकड़ा खाने से की विटामिन सी की जरूरत को पूरा किया जा सकता है।
आंवला में विटामिन- C की मात्रा
आयुर्वेद में आंवला को धात्री फल कहा जाता है। आंवला में विटामिन सी के साथ विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है। रोजाना आंवला का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों को दूर रखा जाता है। आंवला में विटामिन सी की बात की जाए, तो इसके लगभग 100 ग्राम में 600 से 700 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।
अमरूद vs आंवला, किसमें पाया जाता है ज्यादा विटामिन- सी
अमरूद और आंवला के 100-100 ग्राम की तुलना की जाए, तो आंवला में अमरूद से 3 गुणा ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। अगर आप सिर्फ विटामिन सी के फायदों के लिए कोई फल या सब्जी खाना चाहते हैं, तो आंवला बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन विटामिन सी के साथ डाइट में फाइबर को भी जोड़ना चाहते हैं, तो अमरूद खा सकते हैं। दोनों ही फलों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
कैसे करें इन दोनों चीजों का सेवन
1. अमरूद : अमरूद एक फल है। इसका सेवन आप कच्चा कर सकते हैं। अमरूद को खासतौर पर ताजा काटकर ही खाना चाहिए। ताकि इसके सभी पोषक तत्व शरीर को मिल सके।
2. आंवला :आंवला स्वाद में खट्टा होता है। इसलिए आंवले को कच्चा खाना थोड़ा मुश्किल होता है। आप आंवले का जूस, आंवले का मुरब्बा या चटनी बनाकर खा सकते हैं।
निष्कर्ष
अमरूद और आंवला, दोनों ही विटामिन-सी के अच्छे सोर्स हैं। यह दोनों ही कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से अमरूद और आंवला का सेवन कर सकते हैं।
Leave A Comment