खाना खाने के बाद तेज वॉक करना चाहिए या धीरे-धीरे?
खाना खाने के बाद वॉक करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे पाचन संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है। जिन लोगों को खाना खाते ही एसिडिटी या ब्लोटिंग होती है, उनके लिए खाने के बाद वॉक करना बहुत फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाने के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर भी मेंटेन रहती है। जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें वॉक करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, जिन लोगों को वेट लॉस करना है उन्हें वॉक करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। कई लोग मानते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप धीरे वॉक करते हैं तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन वहीं, कई लोग तेज-तेज चलना ज्यादा असरदार मानते हैं। इनमें से कौन-सा तरीका सेफ है?
खाना खाने के बाद तेज वॉक करना चाहिए या धीरे-धीरे?
एक्सपर्ट के मुताबिक खाना खाने के बाद धीरे-धीरे वॉक करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड फ्लो मेंटेन रहता है और खाना पचने में भी आसानी होती है। लेकिन अगर आप तेज वॉक करते हैं, तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। अगर यह आदत बन जाती है, तो आपको कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा, खाना खाते ही तुरंत वॉक करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 20 से 30 मिनट बाद वॉक करना चाहिए।
खाना खाते ही तेज वॉक करने से क्या परेशानियां हो सकती हैं?
खाना पचने में मुश्किल होना
खाना खाने के बाद अगर आप तुरंत वॉक के लिए जाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। दरअसल, खाना खाने के बाद शरीर ब्लड को डाइजेस्टिव सिस्टम की ओर भेजता है। इसलिए इस दौरान ब्लड फ्लो डाइजेस्टिव सिस्टम की ओर ज्यादा होता है। अगर आप तेज वॉक करते हैं, तो इससे आपका ब्लड फ्लो मांसपेशियों की ओर मुड़ सकता है, जिससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसके कारण ब्लोटिंग, कब्ज और पेट दर्द होने जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
असहजता हो सकती है
खाना खाने के तुरंत बाद वॉक करने से आपको पेट में भारीपन, ऐंठन, या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण आपको दिनभर ब्लोटिंग हो सकती है और पेट में दर्द भी हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
खाना खाने के तुरंत बाद वॉक न करें। कम से कम 30-45 मिनट रुकें ताकि खाना पच सके और इसके बाद ही तेज वॉक करें।
अगर आप खाना खाने के बाद एक्टि रहना चाहते हैं, तो धीरे-धीरे ही वॉक करें। इससे पाचन में मदद मिलती है और खाने के बाद असुविधा नहीं होती है।
अगर आप तेज वॉक करना पसंद करते हैं, तो खाना खाने के एक या दो घंटे बाद का समय सही रहेगा। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी और आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी।
Leave A Comment