तांबे की बोतल को फ्रीज में क्यों नहीं रखना चाहिए?
पुराने समय में लोग तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद मानते थे। आपने अपनी दादी-नानी को भी तांबे के बर्तन को इस्तेमाल करते तो जरूर देखा होगा। अगर स्वास्थ्य लाभों की और देखा जाए, तो तांबा हमारी सेहत के लिए जरूरी धातु है। जब इसमें रखा हुआ पानी पिया जाता है, तो कॉपर भी हमारे शरीर में जाता है। तांबा डाइजेशन बेहतर बनाने के लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मॉडर्न जनरेशन में भी कई लोग तांबे के बर्तनों को इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तांबे की बोतल इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी सफाई का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक तांबे की बोतल को फ्रीज में रखने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
जानें तांबे की बोतल को फ्रीज में रखने की मनाही क्यों होती है?
एक्स्ट्रीम टेम्परेचर के कारण मेटल सेंसिटिविटी हो सकती है, जिस कारण तांबे की बोतलों को फ्रिज में रखने की मनाही होती है। दरअसल, ठंडे तापमान ज्यादा देर रखने के कारण तांबा तेजी से सिकुड़ने लगता है, इस कारण इसमें दरारें या टूट-फुट हो सकती है।
बोतल की क्वालिटी खराब हो सकती है
तांबे की बोतल को फ्रिज में रखने के कारण ये लंबे समय तक काम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा, टेम्परेचर अचानक बदलने के कारण बोतल की क्वालिटी खराब हो सकती है। इससे समय के साथ बोतल में खराबी आ सकती है या इसके लीक होने का खतरा बढ़ सकता है।
तांबे से मिलने वाले फायदे कम हो जाते हैं
तांबे की बोतल में पानी जमने से बोतल पर प्रेशर पड़ने लगता है। इसके कारण कंटेनर को नुकसान भी हो सकता है। तांबा पानी के साथ रिएक्ट करके कॉपर आयनों को बनाता है। लेकिन तापमान जितना ज्यादा ठंडा होता है यह प्रोसेस उतना स्लो हो जाता है। इससे बोतल में मौजूद पानी का पीएच बैलेंस भी बदल सकता है और इससे तांबे से मिलने वाले फायदे भी कम हो सकते हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक पानी को तांबे की बोतल की बजाय बड़े बर्तन में स्टोर करके रखना ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही, इसे फ्रीज के बजाय रूम टेम्प्रेचर पर रखना ज्यादा फायदेमंद होगा।
Leave A Comment