ब्रेकिंग न्यूज़

रोज किशमिश खाने से आंतों की सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

   डेली डाइट के एक पोर्शन में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना भी जरूरी है। इनमें हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद करते हैं। हेल्दी रहने के लिए आप रोज कई तरह के ड्राई फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हीं में किशमिश का नाम भी शामिल है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होने के साथ पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है और कमजोरी दूर होती है। इसका सेवन करना गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोज सेवन करने से गट हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होती हैं।  

आंतों की सेहत के लिए किशमिश के फायदे- 
डाइटरी फाइबर अधिक होता है 
किशमिश में डाइटरी फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से बॉवेल मूवमेंट ठीक से होता है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। इसमें सोर्बिटोल भी मौजूद होता है, जो एक नेचुरल लैक्सेटिव है और डाइजेशन को ठीक रखता है।
 बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव होता है- 
डेली डाइट में किशमिश शामिल करने से बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव होता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम की मसल्स ठीक से काम करती हैं। इससे खाना ठीक से पचता है और ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
 लिवर डिटॉक्स होता है 
रोज सुबह भीगी हुई किशमिश का सेवन किया जाए, तो इससे लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। रोज इसका सेवन करने से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है और हार्ट हेल्थ को फायदा भी होता है।
आंतों  में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं 
किशमिश आंतों  के लिए प्री बायोटिक की तरह भी काम करती हैं। इसके सेवन से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और गट हेल्थ इंप्रूव होती है। इससे डाइजेशन ठीक से होता है और डाइजेस्टिव इशुज का खतरा कम होता है। इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या भी ठीक होती है।
 पेट साफ होता है- 
जिन लोगों को कब्ज या अपच की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन रोज जरूर करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं, जो नेचुरल लेक्सेटिव की तरह काम करते हैं। इसलिए रोज सुबह किशमिश खाने या इसका पानी पीने से पेट ठीक से साफ हो पाता है।
 इन बातों का रखें ध्यान
-अगर आपको डायबिटीज है या कोई हेल्थ इशु रहता है, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन रोज करें।
-अगर आप रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से पेट साफ होगा और बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी।
-ध्यान रखें कि इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। क्योंकि, इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होती है। अगर अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो इस कारण वजन बढ़ सकता है।
-जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल की समस्या रहती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
-किशमिश को हेल्दी स्नैकिंग के लिए डाइट में शामिल किया जा सकता है। अगर आप काली किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन इंप्रूव होगा और एसिडिटी से राहत मिलेगी।
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english