ब्रेकिंग न्यूज़

  क्या आप भी नाश्ते में रोज खाते हैं ब्रेड? लिवर की इस बीमारी का बढ़ सकता है खतरा

  भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खाने-पीने का भी समय नहीं है। ऐसे में लोग सुबह जल्दबाजी में या तो नाश्ता नहीं करते या कुछ ऐसा खा लेते हैं जो डाइनिंग टेबल पर आसानी से मिल जाए और जिसे खाने में अधिक समय ना लगे। ऐसे में पेट भर नाश्ता करने के लिए लोग अगर ऑमलेट के साथ ब्रेड खाना पसंद करते हैं। इसी तरह ब्रेड-बटर-जैम या एवोकाडो टोस्ट जैसी चीजें खाना भी कई लोगों का डेली डाइट का हिस्सा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस तरह रोज-रोज सफेद ब्रेड खाने से आपकी हेल्थ को बहुत गम्भीर नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि, अधिक मात्रा में ब्रेड खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

 बढ़ सकती है कब्ज
ब्रेड एक प्रकार का रिफाइंड फूड है जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। पाचन तंत्र को लो-फाइबर फूड खाने से नुकसान होता है। इस तरह का खाना खाने से कॉन्स्टिपेशन की शिकायत हो सकती है।   
 मोटापे का खतरा
ज्यादा मात्रा में ब्रेड खाने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। इससे मोटापा, बेली फैट निकलने और अन्य मेटाबॉलिज्म संबंधित समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
 लिवर को हो सकता है नुकसान
ब्रेड खाने से लिवर डैमेज का भी खतरा बढ़ सकता है। ब्रेड अधिक मात्रा में खाने से फैटी लिवर की समस्या भी हो सकती है।  
  बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
ब्रेड अधिक मात्रा में खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, मैदे से बने होने के कारण ब्रेड में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। इससे शरीर में ग्लूकोज का असंतुलन बढ़ सकता है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
 बढ़ सकता है इंफ्लेमेशन
ब्रेड खाने से शरीर में इंफ्लेमेशन भी बढ़ सकती है। इससे आपको सूजन संबंधित बीमारियों जैसे गठिया और जॉइंट पेन की समस्या भी हो सकती हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english