आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है काली किशमिश
ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट का इस्तेमाल आंखों पर सीधा असर डालता है, जिसके चलते हर वर्ग के लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। काली किशमिश आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है, जिसमें भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं कि काली किशमिश खाने से आंखों को क्या फायदे मिलते हैं, दिन में कितनी काली किशमिश खानी चाहिए।
काली किशमिश में मौजूद पोषक तत्व
काली किशमिश जिसे मुनक्का भी कहा जाता है, जिसमें भरपूर पोषक तत्व शामिल हैं। इस ड्राई फ्रूट को खाने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ती है, बल्कि कई और अन्य फायदे भी मिलते हैं। यह विटामिन ए से भरपूर है जो आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, शुगर, विटामीन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफेनॉल जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व आंखों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाते हैं। साथ ही ये आंखों में आई कमजोरी को कम करने में मदद करते हैं।
काली किशमिश को कैसे खाएं-
काली किशमिश को भिगोकर खाने का तरीका सबसे अच्छा माना जाता है। रात में 3-4 मुनक्का भिगोने डाल दें और सुबह खाली पेट खांए। इसके अलावा बच्चों को यह दूध में डालकर भी दिया जाता है, जिससे भरपूर पोषण मिलता है। इसके अलावा दिन में इसे कभी भी खा सकते हैं। अगर आप निमयित रूप से तीन या चार हफ्तों तक मुनक्का खाते हैं, तो आंखों की थकान, जलन और ड्रायनेस जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
काली किशमिश को खाने के अन्य फायदे-
काली किशमिश में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है, लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं। काली किशमिश हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और वजन कम करने में सहायक होता है। जानिए काली किशमिश खाने के कई अन्य फायदे क्या हैं?
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
काली किशमिश में विटामिन ए, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफेनॉल पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिस कारण आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है
काली किशमिश फाइबर का स्त्रोत है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। पौटेशियम जैसे पोषक तत्वों की वजह से यह हाई बीपी के स्तर को कम करने में मदद करता है और संतुलित रखने में मददगार है। रोज काली किशमिश खाने से हाई बीपी, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है।
वजन कम करने में सहायक
काली किशमिश में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती हैं, जिसके चलते रात भर 3-4 काली किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
काली किशमिश खाने के साइड इफेक्ट्स
काली किशमिश के कई फायदे हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि इसे अधिक मात्रा में खाएं। इसमें प्राकृतिक रूप से शुगर होता है, जिसके चलते डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खाना ठीक नहीं है। उनके लिए रोज 2 मुनक्का खाना ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
-रात में 3-4 काली किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं और उस पानी को पी सकते हैं। इससे शरीर में कई फायदे मिलते हैं।
-काली किशमिश में मौजूद विटामीन-ए, पॉलीफेनोलिक और मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
-काली किशमिश खाने कई फायदे हैं। यह आयरन की कमी को दूर करने में मदद करती है, हड्डियों को मजबूत बनाती है, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है।
Leave A Comment