दही में खसखस मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
दही और खसखस हमारी सेहत के लिए सुपरफूड होते हैं। दोनों ही शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?
दही में खसखस मिलाकर खाने के फायदे
शरीर ठंडा रहता है-
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही और खसखस का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है. दही और खसखस की तासीर ठंडी मानी जाती है जिससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है. यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडा रखता है और चिलचिलाती गर्मी से राहत देने में मदद करता है।
लू से राहत मिलती है-
गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा में जाने से लू लग जाती है। इस कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और उल्टी व चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होता है। दही और खसखस दोनों ही शरीर को ठंडा रखते हैं। इनका कॉम्बिनेशन शरीर का तापमान नॉर्मल करने में भी मदद करता है।
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है
दही में खसकस डालकर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। खसखस पेट को ठंडक देता है जिससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। अगर किसी को ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो दही में खसखस डालकर पीने से बहुत फायदेमंद होगा।
बॉडी एनर्जेटिक रहती है-
खसखस और दही बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से थकावट और सुस्ती भी दूर होती है। यह कॉम्बिनेशन बॉडी को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसका सेवन आप नाश्ते या लंच में कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
दही और खसखस दोनों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दही से प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, मैग्नीशियम मिलता है। खसखस से कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इससे बीमारियों का खतरा कम होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
हड्डियां मजबूत रहती हैं
दही में खसखस मिलाकर खाने से हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद मिलती है। खसखस में अधिक मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। दही में प्रोटीन होता है, जो बोन्स हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और बॉडी एक्टिव रहती है।
खसखस खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। पाचन संबंधित समस्याओं में भी खसखस फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। दही में कई चीजें मिलाकर खा सकते हैं। इसमें इसबगोल, गोंद कतीरा या खसखस मिलाकर खा सकते हैं। इनके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके अलावा, दही में जीरा, हींग और अजवाइन डालकर भी खा सकते हैं। इनका कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के मुताबिक, खसखस की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इससे बॉडी रिलैक्स रहता है और दिमाग को भी ठंडक मिलती है। खसखस के सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से ओवरऑल हेल्थ इंप्रूव होती है।
Leave A Comment