श्रीलंका संसदीय चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना और महिन्दा राजपक्ष के बीच गठबंधन का फैसला
कोलंबो। श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना और महिन्दा राजपक्ष के राजनीतिक दलों ने आगामी संसदीय चुनाव लडऩे के उद्देश्य से आपस में गठबंधन करने का फैसला किया है। राजपक्ष के नेतृत्व वाली एस एल पी पी पार्टी और सिरीसेना के नेतृत्व में एस एल एफ पी पार्टी ने मिलकर श्रीलंका फ्रीडम पीपुल्स एलायंस बनाने की सहमति दे दी है।
पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्ष को गठबंधन का नेता नामित किया गया है और वे इसके चेयरमैन होंगे। प्रधानमंत्री राजपक्ष के एक और भाई तथा पूर्व सरकार में मंत्री बासिल राजपक्ष को गठबंधन का महासचिव बनाया गया है। वर्तमान सरकार में विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धदेना को गठबंधन का डिप्टी चेयरमैन बनाया गया है। श्रीलंका में संसद चुनाव अप्रैल के अंत में होने की संभावना है क्योंकि वर्तमान संसद का कार्यकाल मार्च के शुरू में समाप्त हो जाएगा।
Leave A Comment