आबकारी नीति केस में बड़ा उलटफेर, केजरीवाल और सिसोदिया बरी
नई दिल्ली। अदालत ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा 21 अन्य लोगों को आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का मामला न्यायिक जांच में टिक नहीं सका। यह किसी तरह भरोसे के काबिल नहीं था। दिल्ली में तत्कालीन आप सरकार द्वारा बनाई गई और लागू की गई तथा आरोप लगने के बाद रद्द हो चुकी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही सीबीआई ने बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय में राउज एवेन्यू अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की है। उसने कहा कि निचली अदालत ने फैसला सुनाते हुए जांच के कई पहलुओं को नजरअंदाज कर दिया।
लगातार 10 साल तक दिल्ली पर शासन करने के बाद आप बीते साल फरवरी में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव हार गई थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने केजरीवाल तथा आप सरकार पर आबकारी नीति मामले सहित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उन्हें अपना चुनावी मुद्दा बनाया।













Leave A Comment