गुड़हल का पौधा बड़े-बड़े फूलों से भर जाएगा, यह 6 काम करके देखिए
गुड़हल के पौधे से ज्यादा फूल लेने के लिए आपको कुछ काम पूरे करने होंगे, जिन्हें घर में रखी चीज़ों से भी पूरा कर सकते हैं। गुड़हल के पौधे को पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो कब और कैसे देना है, इसके बारे में जानते हैं। इससे फूल पहले से अधिक आएंगे और कलियाँ भी नहीं झड़ेंगी।
सबसे पहले तो आपको गुड़हल का पौधा ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जहां 5 से 6 घंटे की धूप आती हो।इसके बाद उसे पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फेट जैसे पोषक तत्व देने के लिए केले के छिलके को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बनाएं और उसे मिट्टी में मिला दीजिए। इससे यह सारे तत्व उसे फ्री में मिल जाएंगे।
इन सब चीज़ों के अलावा साल में दो बार जैविक खाद देनी चाहिए, जैसे कि गोबर की सड़ी हुई पुरानी खाद या वर्मी-कम्पोस्ट। मार्च और अक्टूबर के महीने में गुड़हल के पौधे में यह खाद मिट्टी में मिला सकते हैं।
गुड़हल में मिलीबग की समस्या भी आती है, जो सफेद रंग के गंदे से पत्तियों और फूलों पर दिखाई देते हैं। इसके लिए आपको नीम तेल पानी में मिलाकर स्प्रे करना चाहिए। अदरक–लहसुन का पेस्ट भी पानी में घोलकर, छानकर स्प्रे कर सकते हैं। इससे भी मिलीबग की समस्या दूर होती है।
महीने में एक बार माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी देना चाहिए, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। 2 मिली को 1 लीटर पानी में मिलाकर देने से पौधे को पोषण मिलता है। अगर बाकी सब चीजें करने के बाद भी फूल नहीं आ रहे हैं, तो माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी दे सकते हैं। इस तरह गुड़हल के पौधे की देखभाल करें। साथ ही पानी की निकासी का ध्यान रखें। समय-समय पर कटाई–छंटाई भी करें, जिसे फरवरी–मार्च के समय किया जा सकता है। इससे पौधा घना होगा और फूल भी अधिक आएंगे।

.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpeg)

Leave A Comment