पेट साफ करने के लिए फायदेमंद हैं ये 3 सीड्स
पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना पूरे शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो कब्ज, पेट फूलना, भारीपन, गैस और सुस्ती जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं। बार-बार दवा लेना लंबे समय में पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है। दवा के बजाय हेल्दी सीड्स का सेवन कर सकते हैं। सीड्स की मदद से पेट साफ रखने में मदद मिल सकती है और पाचन तंत्र के लिए भी कई सीड्स फायदेमंद होते हैं।
1. चिया सीड्स
-इसमें सॉल्यूबल फाइबर होता है और इसे भिगाने के बाद यह जेल के फॉर्म में बन जाता है। ये जेल तीन काम करता है-
-शुगर अब्जार्ब होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।
-गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।
-इससे आप बेहतर ढंग से मल त्याग कर पाते हैं।
-MDPI की एक स्टडी के मुताबिक, कब्ज के मरीजों के लिए चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद होता है। चिया सीड्स की मदद से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है। चिया सीड्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो स्टूल को नर्म बनाता है और पेट को साफ करने में मदद करता है।
कैसे खाएं चिया सीड्स?
-इसे ड्राई फॉर्म में न खाएं।
चिया सीड्स को रातभर भीगाकर ही खाएं।
-अगर रातभर नहीं भीगाकर रखा है, तो खाने से 15 से 20 मिनट पहले जरूर भीगा लें और फिर इसे खाएं।
-इसे बादाम के दूध या योगर्ट के साथ मिलाएं और बेरीज डालकर भी खा सकते हैं।
-2. फ्लैक्स सीड्स- Flax Seeds
-फ्लैक्स सीड्स ओमेगा 3 से भरपूर होते हैं और इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
-ब्लोटिंग, हार्मोनल संतुलिन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेहतर करने में फ्लैक्स सीड्स का सेवन फायदेमंद है।
-नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, फ्लैक्स सीड्स का सेवन करने से आंतों की मूवमेंट बेहतर होती है जिससे पेट साफ होने में मदद मिलती है।
कैसे खाएं फ्लैक्स सीड्स?
-फ्लैक्स सीड्स को रॉ खाने के बजाय इसे पीसकर खाना जरूरी है तभी शरीर इसके गुणोंं को अब्जार्ब कर पाएगा।
-एक टेबलस्पून पीसे हुए फ्लैक्स सीड्स को स्मूदी या ओटमील के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
-हफ्ते में 3 से 4 बार इसका सेवन कर सकते हैं।
-3. सब्जा या बेसिल सीड्स- Basil Seeds
-तुलसी के सीड्स को सब्जा सीड्स भी कहते हैं।
-इनकी तासीर ठंडी होती है और इसमें भी चिया सीड्स की तरह सॉल्यूबल फाइबर होता है।
-डाइजेशन की आयुर्वेदिक मेडिसिन में तुलसी के सीड्स का काफी इस्तेमाल होता है।
-नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, सब्जा सीड्स में डाइटरी फाइबर होता है जो आंतों की मूवमेंट को बेहतर बनाता है। स्टडी के मुताबिक, बेसिल सीड्स का हाई फाइबर कंटेंट गट हेल्थ को सपोर्ट करता है और स्टूल मूवमेंट सुधारने में मदद कर सकता है, जिससे पेट साफ रखने में मदद मिलती है।
कैसे खाएं सब्जा सीड्स?
सब्जा सीड्स को ओटमील में डालकर खा सकते हैं।
इसे बादाम के दूध या बादाम के दही के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं।
निष्कर्ष:
पेट को साफ करने के लिए चिया सीड्स, सब्जा सीड्स और फ्लैक्स सीड्स का सेवन फायदेमंद होता है। डॉक्टर की सलाह पर इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)

Leave A Comment