भिलाई में दोस्तों में झगड़ा हुआ तो युवक ने दूसरे के सीने में मारा खंजर...! लोगों ने आरोपी का घर भी तोड़ा...!
भिलाई। नए साल की पार्टी कर रहे दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। दोस्त ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त के सीने में खंजर उतार दिया। चाकू सीने में 3 इंच चौड़ा 7 इंच गहराई तक धंस जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से स्थित रेलवे कालोनी वार्ड 61 में उडिय़ा बस्ती के लड़के देर रात न्यू इयर की पार्टी कर रहे थे। रात 10 बजे के करीब आरोपी केतन (20) आया और प्रिंस (19) का कॉलर पकड़कर पार्टी से किनारे ले गया। आरोपी केतन ने प्रिंस को बहुत उड़ता है कहकर अपने जेब से खंजर निकाला और उसके सीने के दाहिनी तरफ वार कर दिया। चाकू लगते ही प्रिंस वहीं ढेर होकर गिर गया। इसके बाद उसके एक दोस्त ने उसे वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह उसे तुरंत चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले के लोग प्रिंस को लहूलुहान हालत में लेकर चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने प्रिंस को चेक करके मृत घोषित कर दिया।


.jpg)



.jpg)

.jpg)

Leave A Comment