झील में नाव पलटी, कम से कम 12 लोगों की मौत
बुकावु. कांगो की किवु झील में व्यापारियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे और यह शनिवार रात किवु प्रांत में इदज्वी द्वीप के पास से गुजरते समय अचानक पलट गई। दुर्घटनास्थल के पास स्थित किशेके गांव के मुखिया फेलिक्स हबिरागी ने बताया कि लगभग 15 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
स्थानीय प्रशासक मुहिंदो तांबुका पास्कल के अनुसार, नाव इदज्वी द्वीप के ब्विना से बोजा जा रही थी और इसमें भारी मात्रा में सामान भी लदा हुआ था। घटनास्थल के बताए जा रहे वीडियो में ग्रामीणों और अन्य यात्रियों को झील से शवों को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। इदज्वी निवासी क्रिश्चियन अमीनी दाहिरा ने बताया कि नाव पर उनका एक दोस्त भी सवार था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। उन्होंने कहा, "नाव पर चढ़ने से पहले, शाम को ही हमारी बात हुई थी। यह उसके परिवार और मेरे लिए बहुत दुख की बात है।" एक नागरिक समाज संगठन से जुड़े व्यक्ति ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त नाव पर सवार कई लोगों ने जीवनरक्षक जैकेट नहीं पहन रखी थी।










.jpg)
Leave A Comment