त्रिपुरा और मणिपुर के बीच नई यात्री रेलगाड़ी शुरू
नई दिल्ली। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अगरतला-जीरीबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखा कर रवाना किया। यह त्रिपुरा और मणिपुर को जोड़ने वाली पहली रेलगाड़ी है। इस अवसर पर रेलमंत्री ने कहा कि इस रेलगाड़ी को पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के परिवहन, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी उपस्थित थे। श्री वैष्णव ने कहा कि वह जल्दी ही अखौरा-अगरतला रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। भारत और बंगलादेश के बीच रेल संपर्क बनाने वाली यह एक रणनीतिक परियोजना है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और कई अन्य नेता भी विडियों कांफ्रेंस के जरिए इस समारोह में शामिल हुए। श्री देब ने कहा कि इस रेल सेवा से दोनो राज्यों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी। रेल अधिकारियों ने कहा कि यह रेल सप्ताह में तीन बार चलेगी।
Leave A Comment