मकान की छत गिरने से मां-बेटी की मौत, भाई-बहन घायल
ग्वालियर। ग्वालियर के पुरानी छावनी कृष्णानगर में मकान की छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं भाई-बहन घायल हैं। पुलिस के अनुसार घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। ऊषा शाक्य (38 साल) और राधा शाक्य (21 साल) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 13 साल की रिद्धिमा और भाई राहुल घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है।
Leave A Comment