मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर होता का निधन
भुवनेश्वर।ओडिशा के मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित दामोदर होता का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और आयु संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे। दामोदर के परिवार ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दामोदर के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पटनायक ने लता मंगेशकर के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने रविवार को दो महान हस्तियों को खो दिया। पंडित दामोदर होता का जन्म 25 दिसंबर 1935 को पुरी में हुआ था और उन्होंने अपने पिता गोपीनाथ होता से ओडिसी शास्त्रीय संगीत के गुर सीखे।
==
Leave A Comment