बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के और गहराने तथा चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खा़ड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके गहन दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मंगलवार 22 मार्च को इस तूफान के उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और पूर्वी म्यांमा के तट से टकराने की संभावना है।
यह पोर्ट ब्लेयर से 170 किलोमीटर दूर केन्द्रित है। पिछले कुछ घंटे के दौरान असानी चक्रवात पूर्व की ओर बढ़ चुका है। इस चक्रवात के कारण रविवार को सुबह पोर्ट ब्लेयर में मध्यम वर्षा हुई है। अगले एक या दो दिन में आंधी और भारी वर्षा की संभावना है। तूफान की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मछुआरों को 22 मार्च तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एहतियात के तौर पर 22 मार्च तक सभी तरह की पर्यटन गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। नौवहन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। चेन्नई के लिए निर्धारित जहाज सेवा भी रविवार को रद्द कर दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालना जारी रखे हुए हैं। तलाश और बचाव अभियान में सहायता के लिए उत्तरी और मध्य अंडमान जिले में कई टीमें लगाई गई हैं।






.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment