ब्रेकिंग न्यूज़

क्रिकेट मैच ने भारत में महानगरों से इतर घरेलू यात्रा को बढ़ावा दिया: एयरबीएनबी

नयी दिल्ली.  ऑनलाइन आवास सुविधा देने वाले मंच एयरबीएनबी ने कहा कि भारत में क्रिकेट आयोजनों ने घरेलू यात्रा को बढ़ावा दिया है। मंच ने कहा कि क्रिकेट मैच की मेजबानी करने वाले शहरों में मांग उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। एयरबीएनबी ने बयान में कहा कि क्रिकेट मैच आयोजनों के दौरान अहमदाबाद, रांची और तिरुवनंतपुरम जैसे महानगरों से इतर शहरों में ठहरने की स्थान की तलाश सालाना आधार पर काफी अधिक बढ़ गई। कंपनी ने कहा कि महानगरों के अलावा उभरते क्रिकेट केंद्रों में सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। रांची में सालाना आधार पर खोज में लगभग 120 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि तिरुवनंतपुरम के लिए यह आंकड़ा 110 प्रतिशत से अधिक रहा। जयपुर और लखनऊ में खोज में क्रमशः 70 प्रतिशत और 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। इस समय भारत, श्रीलंका के साथ मिलकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद भारत की घरेलू लीग आईपीएल का आयोजन होगा। एयरबीएनबी के भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा कि लोग अपनी यात्रा की अवधि बढ़ा रहे हैं, और गंतव्यों को अधिक गहराई से महसूस करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english