बेटी को छेडऩे वाले रिश्तेदार के कर दिए 3 टुकड़े...! सिर-पैर काटे, निर्वस्त्र शव नदी में फेंक दिया..!
खंडवा। नर्मदा नगर में नाबालिग बेटी को छेड़ा तो पिता का खून खौल गया। उसने अपने साले के साथ मिलकर आरोपी के तीन टुकड़े कर दिए। शव को निर्वस्त्र हालत में अजनाल नदी में फेंक दिया। सिर, धड़ और घुटने के नीचे के दोनों पैर रविवार को नदी में मिले। उन्होंने नदी के पास ही मंदिर के सामने शव को काटा था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतक उनका रिश्तेदार ही था। यह खुलासा करते हुए एसपी विवेक सिंह ने बताया कि नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के सक्तापुर गांव का नरेंद्र रविवार सुबह अजनाल नदी में नहाने के लिए पहुंचा। उसे नदी के घाट पर शिव मंदिर के सामने खून फैला दिखा। उसके बाद नदी में सिर, धड़ और पैर को अलग-अलग देखा तो घबरा गया। वह दौड़कर गांव आया और सरपंच शिवराज सिंह को सूचना दी। सरपंच ने पुलिस को सूचित कर दिया। एसपी विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। गोताखोरों की मदद से सिर, धड़ और पैर को नदी से बाहर निकलवाए।
फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के अधिकारी डॉ. विकास मुजाल्दा ने बताया कि शव को कुल्हाड़ी और हंसिए जैसे हथियार से काटा गया है। मृतक की पहचान बोडानी गांव निवासी त्रिलोकचंद (55) के रूप में हुई। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि त्रिलोकचंद की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी 12 साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद त्रिलोकचंद ने अपने मामा ससुर के पोते आरोपी छन्नू को मकान बनाने के लिए सक्तापुर में जमीन दी थी। आरोपी छन्नू की 14 साल की एक बेटी पर त्रिलोकचंद की नीयत खराब हो गई। वह उसके साथ अकसर छेड़छाड़ करता था। ऐसे में आरोपी छन्नू ने त्रिलोक को ठिकाने लगाने की ठान ली। इसमें उसने अपने साले आरोपी उमेश की मदद ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी छन्नू और आरोपी उमेश ही त्रिलोकचंद को बाइक पर बैठाकर नदी के पास ले गए थे। वहां मछली काटने के हथियार से उसका सिर और पैर काट दिए। शव को नदी में ठिकाने लगा दिया। आरोपी छन्नू और आरोपी उमेश समेत चार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।





.jpg)
.jpg)


.jpg)
Leave A Comment