फैक्ट्री में लगी भीषण आग हैंडलूम का मालिक जिंदा जला
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में बबैल रोड स्थित वार्ड 6 के रामनगर की एक हैंडलूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें मशीन पर काम कर रहा फैक्ट्री मालिक जिंदा जल गया। हादसे की सूचना कंट्रोल रुम नंबर डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
पुलिस से मिली जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी संदीप ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। मूल रुप से यूपी का रहने वाला देवी सिंह पिछले करीब 20 साल से बबैल रोड के रामनगर में एक खुले प्लॉट में जयंत हैडलूम नाम से धागे की फैक्ट्री संचालित कर रहा था। फैक्ट्री में करीब 20 लोग काम करते हैं। सुबह फैक्ट्री में मालिक देवी सिंह मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक धागों में आग लग गई। आग देवी सिंह के पीठ पीछे रखे धागों में लगी थी। जिस वजह से उसे आग का पता नहीं लग सका। चंद सेकेंडों में ही आग उसकी तरफ पहुंच गई। जिसमें वह जिंदा जल गया। मृतक तीन बेटों व एक बेटी का पिता था। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment