नदी में नाव पलटी, 3 युवक लापता, 7 तैरकर बाहर निकले
पटना। पटना में शनिवार की सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। हादसे के बाद नाव पर सवार 7 लोगों ने किसी तरह नदी में तैर कर अपनी जान बचाई। 3 युवक अभी भी लापता है। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार घटना मनेर थाना के ब्रह्मचारी गंगा घाट पर हुआ। लापता लोगों में ब्रह्मचारी गांव के विजय कुमार, अर्जुन कुमार और मुन्ना कुमार शामिल हैं। सभी की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनेर थाना के ब्रह्मचारी गंगा घाट पर शनिवार की सुबह ब्रह्मचारी गांव के 10 लोग नाव से दियारा में अपनी फसल कटाई करने गए थे। कटाई के बाद वे सभी नाव से अपने घर ब्रह्मचारी लौट रहे थे। इसी क्रम में गंगा नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव के पलटते ही उसमें सवार सभी लोग डूबने लगे। इनमें से 7 लोगों ने किसी तैरकर अपनी जान बचाई। जबकि तीन युवक लापता हैं। घटना की सूचना मिलते हैं पूरे ब्रह्मचारी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सैकड़ों लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि तीन लोगों की तलाश के लिए लगातार गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment