अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई...हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल
फतेहाबाद। आगरा में शुक्रवार देर रात फतेहाबाद मार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल लोग हो गए। जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा रात में लगभग 11 बजे पलिया गांव के पास हुआ है।
सीओ सौरभ सिंह के मुताबिक, रात में फतेहाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा फतेहाबाद मार्ग पर हादसा हो गया है। एक होंडा अमेज कार सड़क के किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई है। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह के साथ टीम मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो कार के परखच्चे उड़े थे।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल अवस्था में थे। इन पांचों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया। मरने वालों की पहचान इमरान पुत्र अरशद अली, नासिर पुत्र शहाबुद्दीन, जबी पुत्र नहीम के रूप में हुई है। ये सभी फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले थे। कार इमरान ड्राइव कर रहा था। आगरा अपने किसी दोस्त के यहां मिलने जा रहा था। साथ में फिरोजाबाद के रहने वाले अन्य दोस्त भी उसके साथ आए थे। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
Leave A Comment