ब्रेकिंग न्यूज़

गरीब बच्चे के इलाज में मदद के लिये भीख मांगकर जुटाये सात हजार रुपये

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश). शाहजहांपुर जिले में करंट लगने से गम्भीर रूप से झुलसे आठ साल के बच्चे के इलाज के लिये एक समाजसेवी ने शहर में 'भीख' मांगकर सात हजार रुपये जुटाये हैं। समाजसेवी सलमान खान का भीख मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बर्तन के चारों तरफ बच्चे के इलाज में मदद की गुजारिश लिखा कागज चिपकाकर भीख मांगते दिख रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में रहने वाली पुष्पा ने मंगलवार को बताया कि उनके आठ साल के बेटे देवकांत को पिछले पांच नवंबर को करंट लग गया था, जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया था। वह उसे स्थानीय मेडिकल कालेज में ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ले जाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह अपने बेटे को घर ले आयी क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपने बेटे का इलाज करा सके। पुष्पा ने बताया कि मुसीबत के वक्त में सलमान खान नामक समाजसेवी उनकी मदद के लिये आगे आये और एक हफ्ते पहले उनके बेटे को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के लिये धन जुटाने के लिये सलमान ने शहर में जगह—जगह चंदा मांगकर आठ हजार रुपये इकट्ठा किये। महिला का कहना है कि उनके पति मजदूरी करते हैं। इस समय वह मजदूरी करने भी नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए उनके पास इतना भी धन नहीं है कि वह एक वक्त की रोटी खा सके। सलमान ने बताया कि उन्होंने शहर के थानों, चौकियों तथा बहादुरगंज से लेकर घंटाघर तक भीख मांगी। इस दौरान उन्होंने सात हजार रुपये एकत्र करके अस्पताल में भर्ती बच्चे की मां को दे दिए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की जन सम्पर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने देवकांत का इलाज कर रहे चिकित्सक के हवाले से ' बताया कि बच्चे के दोनों पैरों में संक्रमण बढ़ गया है और ऐसे में उसके पैर काटने पड़ सकते हैं, क्योंकि संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है और बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है इसीलिए इसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english