शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटा, दूल्हे के माता-पिता सहित 60 लोग झुलसे, 4 की मौत
जोधपुर (राजस्थान)। जोधपुर के भूंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लगने से 60 लोग झुलस गए हैं, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है।
जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जानकारी दी कि जोधपुर के शेरगढ़ में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ है और यहां गैस सिलेंडर फटने के फटने से शादी समारोह में आए 60 लोग झुलस गए। कलेक्टर ने जानकारी दी है कि इस हादसे में दूल्हा सुरेंद्र सिंह, दूल्हे के पिता तगत सिंह, दूल्हे की मां दाखु कवर व बहन रसाल कंवर झुलस सहित 60 लोग झुलस गए हैं। वहीं 8 से 10 महिला, बच्चे व पुरुष 90 फीसदी तक जल चुके हैं। वहीं 30 महिला, पुरुष व बच्चे 50 फीसदी से 70 फीसदी तक जल चुके हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और आग के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में दूल्हे के माता-पिता और बहन भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं दूल्हे के बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह के आयोजन के दौरान रसोई बनाने का काम चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि शादी समारोह में खाना बनाने के लिए 20 गैस सिलेंडर मंगवा कर रखे गए थे, जिनमें से एक गैस सिलेंडर हलवाई के पास ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद एक के बाद एक 5 सिलेंडर फट गए ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में कहा-कुछ बच्चे झुलसे गए हैं और मृत्यु भी हुई हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए और कंपनी के लोगों से भी बातचीत की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
वहीं नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि - ये दिल दहला देने वाली घटना है। 50 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में समुचित इलाज किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री से अपील करूंगा कि सिर्फ बातों से काम नहीं चलता, इस मामले में मृतक के परिजनों और घायलों को विशेष पैकेज देने की घोषणा की जाए।


.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment