ब्रेकिंग न्यूज़

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद लखनऊ, प्रयागराज और 73 अन्य जिलों में धारा 144 लगी

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद लखनऊ, प्रयागराज और 73 अन्य जिलों में धारा 144 लगा दी है। यह निर्णय राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लिया गया है। पूरे राज्य में पुलिस हाई-अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल रात अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद से राज्य की कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में नियमित अंतराल पर जानकारी ले रहे हैं। सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रख रही है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। प्रयागराज में चकिया, बेनीगंज और धूमनगंज सहित अन्य क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रयागराज जिले में इंटरनेट सेवाएं बद कर दी गई हैं।

 पूर्व सांसद अतीक अहमद और अशरफ की कल रात प्रयागराज में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम किया गया  । प्रयागराज में चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय केल्विन मेडिकल कॉलेज के निकट इन दोनों पर हमला किया गया था। हत्या के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english