ब्रेकिंग न्यूज़

 सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 2023-24 के लिए ऑनलाइन संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा शुरू हुई

 नई दिल्ली।  सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 2023-24 के लिए ऑनलाइन संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा कल से शुरू हो गई है।  परीक्षा कल देश के एक सौ 76 स्थानों में 375 केंद्रों पर आयोजित की गई।  यह परीक्षा 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना ने पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा की शुरुआत के साथ अग्निवीरों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य श्रेणियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया में बदलाव किया है।  शिक्षा मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले में सभी उम्मीदवार जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती रैलियों के लिए जून 2023 से कई समूहों में बुलाया जाएगा, जहां उनका शारीरिक  परीक्षण होगा। तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों की चिकित्‍सा जांच होगी। मंत्रालय ने कहा कि संशोधित भर्ती प्रक्रिया से भर्ती सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी और इसे नवीनतम सूचना प्रणाली का उपयोग कर डिज़ाइन किया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english