सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर किया मार्च
भोपाल. मध्य प्रदेश में पुलिस बल की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर मार्च किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य अधिकारियों ने राज्य की राजधानी भोपाल में दो घंटे से अधिक समय तक चले मार्च में हिस्सा लिया और लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक बैठक में कहा था कि पुलिस बल को गश्त बढ़ाने के अलावा सड़कों पर अपनी उपस्थिति बढ़ानी चाहिए। प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी सक्सेना ने भोपाल की सड़कों पर करीब दस किलोमीटर तक पैदल मार्च किया।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों, उप महानिरीक्षकों और विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कनिष्ठ कर्मियों के साथ मार्च किया और लोगों से बातचीत की।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment