अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को फर्जी पंजीकरण पर्चियां बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को फर्जी पंजीकरण पर्चियां बेचने में कथित संलिप्तता के आरोप में दिल्ली के एक व्यक्ति और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिले में तीर्थयात्रियों के पास से 400 से अधिक फर्जी पंजीकरण परमिट बरामद किए गए, जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने कहा, “जांच से पता चला कि दिल्ली का एक व्यक्ति फर्जी पंजीकरण पर्चियां तैयार करने वाला रैकेट चला रहा था। इसके बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में छापा मारा और शाहदरा के पश्चिम रोहतास नगर निवासीआरोपी हरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया।” कोहली ने बताया कि बाद में आरोपी वर्मा के दो अन्य सहयोगियों-आरोपी दलीप प्रजापति और आरोपी विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोहली के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अपराध में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर और एक प्रिंटर भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। file photo

.jpg)





.jpg)

.jpg)
Leave A Comment