गड्ढे में भरे पानी में डूब कर दो बच्चों की मौत
फर्रुखाबाद।. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज क्षेत्र में रविवार को गड्ढे में भरे पानी में डूब कर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर त्यौरी गांव निवासी कुंवरपाल के बेटे अरुण (11) एवं अंशुल (नौ) आज दोपहर गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर गए थे। इसी दौरान वे दोनों एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में उतर गए और डूब गए। उन्होंने बताया कि पास में खड़े अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी उनके परिजन को दी। परिजन ने मौके पर पहुंचकर जब बच्चों को पानी से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।

.jpg)





.jpg)

.jpg)
Leave A Comment