जी.सी. मुर्मू देश के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया।
आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति को गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, उनकी नियुक्ति पदभार संभालने के तिथि से प्रभावी होगी।
गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।
Leave A Comment