भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
बनिहाल/जम्मू। रामबन जिले में भारी बारिश के बाद कई जगह हुए भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इससे राजमार्ग पर 200 से अधिक वाहन फंस गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। त्रिशूल मोड़, बैटरी चश्मा और पंटियाल इलाकों में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने बताया कि इससे राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर 200 से अधिक वाहन फंस गए हैं। रास्ते को फिर से खोलने के लिए श्रमिकों और मशीनों को तैनात किया गया है। रामबन जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पिछले सप्ताह दो दिनों के लिए बंद रहा।
-
Leave A Comment